{"_id":"211fe1f77efcfb8cfffa1c6a084119bd","slug":"pdd-worker-on-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीडी डेलीवेजर हड़ताल पर अड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीडी डेलीवेजर हड़ताल पर अड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sat, 20 Jun 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमित करने की मांग पर हड़ताल पर बैठे बिजली विभाग के दैनिक वेतन भोगियों ने शुक्रवार को भी जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। नौ दिन से जारी हड़ताल को समर्थन देते हुए पीपीईयू के सदस्य भी डेलीवेजर यूनियन के साथ धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रोविंशियल इलेक्ट्रिक इंप्लायज यूनियन के बैनर तले हड़ताल जारी रखते हुए डेलीवेजर यूनियन के सदस्यों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखा रही है। बिजली के पुराने ढांचे को जैसे-तैसे ढो रहे विभाग के लिए दिन रात काम करने वाले डेलीवेजरों की किसी को परवाह नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हालत ऐसी है कि आधी जिंदगी गुजर चुकी है और घर खर्च चलाना भी मुश्किल होता जा रहा है। उस पर नियमित किए जाने की आस लेकर बीस से पच्चीस साल नौकरी करते हो गया, लेकिन सरकार ने एक बार भी डेलीवेजरों की सुध लेने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
यूनियन प्रधान रामकृष्ण ने कहा कि अब समय आ गया है कि डेलीवेजरों को या तो नियमित किया जाए या फिर विभाग को जैसे भी काम चलाना हो बिना कर्मचारियों के चला ले। पीईईयू के पदाधिकारियों मदन गोपाल और सुचेत सिंह ने भी डेलीवेजरों को संबोधित किया।