{"_id":"5813b01e4f1c1bf535bc1c2d","slug":"patanjali-store-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंजलि स्टोर में चोरों ने बोला धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंजलि स्टोर में चोरों ने बोला धावा
kathua
Updated Sat, 29 Oct 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
चोरों का आतंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के वार्ड पांच में वीरवार रात चोरों ने पतंजलि स्टोर में वारदात को अंजाम देते हुए सामान के साथ साथ नकदी समेट ली। सुबह जब स्टोर के मालिक ने देखा तो उसके होश उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार की रात को चोरों ने स्टोर के शटर के ताले तोड़ वारदात को अंजाम दिया है। वहीं स्टोर के मालिक ने बताया कि रात को वह रोज की ही तरह स्टोर बंद कर घर को चला गया।
विज्ञापन
सुबह जब वह स्टोर खोलने के लिए आया तो शटी पर ताला नहीं लगा था। उसे कुछ संदेह हुआ तो उसके शटर खोला और अंदर आ गया। लेकिन अंदर आते ही स्टोर की हालत देख उसके होश उड़ गए। सारा सामान बिखरा हुआ था और गल्ले भी खुला हुआ था। उसने बताया कि चोर स्टोर से सामान के साथ साथ गल्ले में रखी नकदी भी ले गए हैं। वहीं पुलिस के साथ साथ मौके पर आई एफएसएल टीम ने स्टोर की छानबीन कर सबूत एकत्रित किए। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन