फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   paramotering news

Kathua News: पुरथु में पैरामोटरिंग और पैरासेलिंग शुरू

विज्ञापन
paramotering news
बसोहली। पर्यटन स्थल पुरथु में वीरवार को पैरामोटरिंग और पैरासेलिंग शुरू हो गई है। बीते करीब चार माह पूर्व पैरामोटरिंग के पर्यटन स्थल पुरथु में अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रायल हुए थे, जो सफल रहे। इसके बाद एडीसी अजीत सिंह द्वारा इसकी परमिशन के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया था। बसोहली वनी विकास प्राधिकरण के सीईओ अजीत सिंह ने बताया कि पुरथु में पैरामोटरिंग और पैरासेलिंग की गतिविधियां शुरू करवाई गई हैं, जो पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं। यह पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है। थोड़े दिनों के बाद एक और पैरामोटर और ग्लाइडर पुरथु में लाया जाएगा ताकि पर्यटकों को इसकी सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

स्वदेश दर्शन-2 प्रोजेक्ट में रंजीत सागर झील को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है लेकिन इसका जो रूप होगा, वह आगामी उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के बाद विचार-विमर्श कर दिया जाएगा। पर्यटन स्थल पुरथु में रोजगार के लिए बेरोजगार लोग अपनी रेहडि़यां भी लगा सकते हैं। पर्यटन विभाग की तरफ से यहां सोलर लाइटें भी लगाई गई हैं। व्यू प्वाइंट का भी निर्माण भी किया गया है। पर्यटन विभाग द्वारा ऐसे पर्यटन स्थलों पर भव्य मेलों का भी आयोजन करने के लिए कार्यवाही की जाएगी। इससे पर्यटन स्थलों को नई ऊंचाई व पहचान मिलने के साथ साथ पर्यटकों की तादाद भी बढ़ती है।
विज्ञापन

स्थानीय गौरव जमवाल और अंकुश ठाकुर ने यहां पर्यटन की नई गतिविधियां शुरू होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पूर्व वर्षों में जो फंड्स पर्यटन को विकसित करने के लिए आए थे, वे यहां नहीं लगे हैं। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने यहां करीब 400 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट दिया था, जिसका कोई अता पता नहीं है।उन्होंने पर्यटन विभाग और प्रशासनिक उच्च अधिकारियों से मांग की कि उस राशि का इस्तेमाल पर्यटन को विकसित करने के लिए किया जाए। वही रंजीत सागर झील के पंजाब के चमरोड के मुकाबले बसोहली का पर्यटन स्थल पुरथु आज भी विकास से कोसों दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed