{"_id":"62b17b0e26ea313ec9582ec8","slug":"pakistani-drone-seen-in-kathua-hiranagar-sector-security-forces-launched-searching-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pak Drone in Kathua: हीरानगर में दिखा ड्रोन, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pak Drone in Kathua: हीरानगर में दिखा ड्रोन, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान
Tue, 21 Jun 2022 01:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/हीरानगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/हीरानगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:32 PM IST
सार
हीरानगर सेक्टर के महराजपुर में सोमवार रात को एक ड्रोन देखे जाने की खबर है। इसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने संबंधित इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
drone
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला कठुआ के हीरानगर सेक्टर के महराजपुर में सोमवार रात को एक ड्रोन देखा गया। बताया जा रहा है कि देर रात पाकिस्तान की ओर से लौटते हुए एक ड्रोन देखा गया। इसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने संबंधित इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
29 मई को भी जिला कठुआ के ही हरिया चक्क में एक ड्रोन देखा मार गिराया गया था। तब ड्रोन के साथ 7 मैग्नेटिक बम और 7 यूबीजीएल हथगोले बंधे बरामद हुए थे। इससे पहले, 14 मई को आरएस पुरा के अरनिया सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास भारतीय इलाके में पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया था। सीमा पर चौकस बीएसएफ के जवानों ने इसे देखते ही फायरिंग शुरू कर दी थी, जिससे ड्रोन पाकिस्तान लौट गया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान और आतंकियों ने अब सीमा पार से घुसपैठ व प्रदेश में अशांति के लिए ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ा दिया है। इसे देखते हुए पुलिस और सुरक्षाबल के जवान भी मुस्तैद हैं और समय-समय पर पाक की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन