फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Pakistan drone infiltrated by international border thrown IED in hiranagar kathua jammu

पाकिस्तान ने फिर चली नापाक चाल: ड्रोन से सीमा पार भेजी IED, जवानों ने की गोलीबारी तो भाग निकला

Thu, 22 Feb 2024 11:25 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 22 Feb 2024 11:25 AM IST
सार

जिला कठुआ के हीरनागर सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन ने घुसपैठ कर आईईडी की खेप भेजी। इससे पहले की तस्कर इस तक पहुंचता बीएसएफ के जवानों ने इसे बरामद कर लिया है। इलाके में जवानों ने सतर्कता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Pakistan drone infiltrated by international border thrown IED in hiranagar kathua jammu
ड्रोन से फैंका गया पैकेट - फोटो : बीएसएफ

विस्तार

पाकिस्तान की तरफ से एक बार नापाक चाल चली गई है। मध्य रात्री में जम्मू संभाग के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन से घुसपैठ की गई। सतर्क जवानों ने जब ड्रोन पर गोलीबारी की, तो वो वापिस पाकिस्तान की तरफ लौट गया। इसके बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान ड्रोन से गिराया गया एक संदिग्ध पैकेट बरामद हुआ। जांच में पैकेट में आईईडी पाई गई।

विज्ञापन


पीआरओ बीएसएफ जम्मू ने बताया कि गुरुवार मध्य रात्रि 12:45 बजे बीएसएफ के जवानों ने कठुआ के हीरानगर इलाके में मनियारी गांव के गहराई वाले इलाके में ड्रोन की गतिविधि देखी। इसके बाद ड्रोन पर हमला किया गया। इलाके की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ड्रोन द्वारा गिराए गए आईईडी बरामद की गई है। सीमा पर जवान हाई अलर्ट पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed