फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   PAHAL starting today

बेटियों के लिए आज से ‘पहल’ शुरू

Wed, 03 Feb 2016 01:18 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
PAHAL starting today

जिला प्रशासन के फ्लैगशिप कार्यक्रम पहल की शुरुआत बुधवार से होगी। जिला उपायुक्त रमेश कुमार ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिले में पहल मुहिम शुरू की जा रही है।

विज्ञापन



इसका लक्ष्य बेटियों के प्रति समाज के दृष्टिकोण को बदलने और समाज में नारी सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता लाना है।

डीसी ने बताया कि सुबह ग्यारह बजे से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहल को लांच किया जाएगा। उद्घाटन मंडलायुक्त पवन कोतवाल करेंगे। उन्होंने बताया कि देश के सौ जिलों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को बड़े स्तर पर शुरू किया जा रहा है, जिसमें कठुआ जिला भी शामिल है।
विज्ञापन


जिले में लिंग अनुपात के आंकड़ों के अनुसार 1000 मुकाबले 831 लड़कियां हैं। ऐसे में समाज में जागरूकता लाना जरूरी है।

जिला प्रशासन की ओर से इसी मकसद से तैयार की गई कालर ट्यून को भी बुधवार को लांच किया जाएगा। इस संदेश को रेडियो के माध्यम से दूर दराज के इलाकों में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस मुहिम को तेजी से लोगों के बीच लाने की योजना है। जिसमें सेल्फी विद र्ग्ल चाइल्ड को भी शुरू किया जा रहा है। इन्हीं कार्यक्रमों के तहत हर माह की 19 तारीख को लाडली दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत जिले की विभिन्न पंचायतों और ब्लाकों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


महिलाओं के लिए जिला अस्पताल में हेल्प लाइन नंबर भी शुरू होगा। जिला अस्पताल में गुड्डा-गुड्डी बोर्ड लगाया जाएगा। इस पर हर माह जन्मे लड़के और लड़कियों की जानकारी होगी।


 इसी संबंध में बेटी एक्सप्रेस को लांच किया जाएगा जो जिले के हर कोेने में जाकर लोगों को जागरूक करेगी। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी इंदू जंवाल, सहायक आयुक्त राजस्व अतुल गुप्ता, सहायक आयुक्त ट्रेनी राहुल यादव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed