फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Overcome accused of murdering sister

बहन की हत्या का आरोपी काबू

Wed, 22 Oct 2014 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Wed, 22 Oct 2014 02:13 AM IST
विज्ञापन
Overcome accused of murdering sister

शक के कारण एक शख्स ने बहन की हत्या कर दी। आरोपी युवक को पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि इकबालिया बयान में युवक ने माना है कि उसने दो वर्ष पूर्व अपनी एक और बहन का कत्ल किया था और फरार होकर कठुआ में रहने लगा। दूसरी बहन का कत्ल उसने पिछले दिनों किया है।

विज्ञापन


बीते दिन ही 22 वर्षीय रसीला बेगम निवासी जमूला राजोरी का शव डींगा अंब पुलिस चौकी के अधीन मंगलूर गांव से बरामद किया गया था। आरोपी का नाम तनवीर है।

पुलिस के अनुसार हत्या की गुत्थी को फिलहाल पूरी तरह से सुलझाने में और समय लगेगा लेकिन प्रारंभिक जांच में यह मामला ऑनर किलिंग का ही लग रहा है।

एसडीपीओ बॉर्डर दिवाकर सिंह ने बताया कि राजोरी की रहने वाली रसीला को एक महीना पूर्व ही राजोरी से मंगलूर आई थी। वह अपने पिता के साथ मंगलूर में अपनी बहन और बहनोई के पास रहने आई थी।
विज्ञापन


कुछ दिनों से वह लापता थी। स्थानीय ग्रामीणों ने शव देखा तो मामला पुलिस के संज्ञान में लाया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में उसके भाई पर संदेह जताया और उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में मृतका के भाई तनवीर ने कबूल किया है कि उसने बहन का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। जब उसे कुरेदा गया तो उसने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसने अपनी दूसरी बहन कालो को भी मार डाला था। उस घटना के बाद से वह कठुआ जिले में ही श्रमिक का काम कर आजीविका कमा रहा था।


दोहरे हत्याकांड के पीछे की कहानी और वारदात के साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस इसे ऑनर किलिंग ही मान रही है। बहरहाल हत्या किन परिस्थितियों में और उसकी साजिश कैसे रची गई इस क्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed