फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Organized the first huge livestock fair in Lakhanpur

लखनपुर में पहला विशाल पशुधन मेले का आयोजन किया

विज्ञापन
Organized the first huge livestock fair in Lakhanpur
पशुधन मेले में पहुंचे पशुपालन विभाग के निदेशक। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में पशुपालन विभाग की रिंडरपेस्ट चेक पोस्ट पर पहले विशाल पशुधन मेले का आयोजन किया गया। किसानों को दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ सागर डी. डोईफोड ने मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने डेयरी किसानों और प्रजनकों को अवगत कराया कि जिला प्रशासन कठुआ के सक्रिय सहयोग से विभाग द्वारा यह अपनी ही तरह का पहला मेला है। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि इस तरह के आयोजनों को क्षेत्र में नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा, जिससे डेयरी किसानों को पड़ोसी राज्यों से गायों ,भैंसों की सर्वश्रेष्ठ डेयरी नस्लें प्राप्त करने के लिए एक आदर्श मंच प्रदान किया जाएगा। कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर दूध उत्पादन में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

जिला विकास आयुक्त कठुआ राहुल यादव ने ग्रामीण समृद्धि की इस पहल के लिए पशुपालन विभाग की सराहना की। डीसी कठुआ ने कहा कि मंडी में खरीदे गए जानवरों के परेशानी मुक्त प्रवेश और परिवहन की सुविधा के लिए आरपी चेकपोस्ट, लखनपुर में एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। इसके अलावा इस संबंध में सिंगल-विंडो क्लीयरेंस मैकेनिज्म भी स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य राज्यों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश के किसानों ने भी बात की और किसान कल्याण की ऐसी पहल करने के लिए पशुपालन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। पड़ोसी राज्यों से प्रजनकों, विक्रेताओं द्वारा लगभग 400 अच्छी गुणवत्ता वाले मवेशी लाए गए थे। कार्यक्रम में स्थानीय डेयरी किसान विशेष रूप से %एकीकृत डेयरी विकास योजना% के लाभार्थी अपनी पसंद के पशु खरीदते देखे गए।

पशुपालन विभाग जम्मू के विस्तार और प्रचार विंग ने भी मंडी के दौरान जागरूकता स्टाल लगाया और किसानों के बीच उपयोगी साहित्य सामग्री वितरित किया। किसान समुदाय की प्रतिक्रिया को देखते हुए निदेशक पशुपालन ने पशु-मंडी को एक दिन और बढ़ाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed