फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Opposed the removal of temporary houses

अस्थाई घरों को हटाए जाने का किया विरोध

विज्ञापन
Opposed the removal of temporary houses
कठुआ। सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाए जाने के लिए राजस्व विभाग की ओर से दिए गए निर्देश से परेशान शहर से सटे गांव चक दराब में रहने वाले गुर्जर समुदाय के लोगों ने डीसी राहुल यादव से मिलकर उनके घर न उजाड़े जाने की मांग की। ग्रामीणों ने सर्दी के इस मौसम में बेघर न किए जाने की अपील की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीसी से मिलने पहुंचे ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे भारतीय जनता पार्टी के एसटी मोर्चा के राज्य सचिव मोहम्मद शरीफ ने बताया कि पिछले 70 सालों से अस्थाई घर बना कर अपना गुजारा चलाने वाले गुज्जर समुदाय के लोगों को राजस्व विभाग की ओर से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जे उनके माने जाने चाहिए जिन्होंने सरकारी भूमि पर पक्के निर्माण किए हुए हैं न कि झोपड़ी और तिरपाल से बने अस्थाई घरों को अवैध कब्जा बताकर लोगों को बेघर किया जाए। क्योंकि सर्दी के इस मौसम में अगर राजस्व विभाग इस तरह की कार्रवाई करता है, तो लोगों को जीवन गुजारना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार जनजातीय लोगों का विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनका जीवन बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। वहीं, अस्थाई घर बनाने वालों को भी परेशान किया जाना पूरी तरह से नाजायज है। उन्होंने किसी से इस संदर्भ में लोगों की परेशानी को ध्यान में रखकर फैसला किए जाने की मांग की। डीसी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया की अगर लोग अस्थाई घर बनाकर रह रहे हैं तो वह अधीनस्थ कर्मचारियों को इस बात के निर्देश जारी करेंगे कि वह उन्हें परेशान न करें।
विज्ञापन

इस मौके पर तालिब हुसैन, मुख्तियार अली, शम्मूदीन, सुलेमान, हाजी लाल हुसैन, हसनदीन, शाहदीन, लियाकत अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed