फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Opened Front villagers against pollution

प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Wed, 08 Oct 2014 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Wed, 08 Oct 2014 01:59 AM IST
विज्ञापन
Opened Front villagers against pollution
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से हलकान ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सकता चक इलाके में टायर कारखाने से निकलने वाले प्रदूषण से परेशान ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि यदि प्रदूषण की समस्या को दूर करने के लिए जल्द प्रशासन ने पुख्ता कदम नहीं उठाए तो वह जिला उपायुक्त कार्यालय का घेराव करने और जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल अंचल सिंह, मेहरम दीन, सोहन लाल, राधा कृष्ण, पूरण चंद, आलमगीर ने कहा कि सकता चक में चल रहे टायर के कारखाने से क्षेत्र में दुर्गंध और कालिख छोड़ने वाला धुंआ ग्रामीणों का जीना दूभर कर रहा है। घरों में रखे कपड़ों से लेकर दीवारों पर कालिख हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गंदे पानी से इलाके में चर्म रोग के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं अब तक कई मवेशी मारे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि उज्ज दरिया से सटकर चल रहा कारखाना प्रदूषण नियंत्रण नियम कायदों के अधीन आता है लेकिन नियमों पर अमल के मामले में कोई व्यवस्था नहीं है।

ऐसे में ग्रामीणों के लिए राहत की सांस लेना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि पहले भी कई दफा वह प्रशासन को समस्या से अवगत करवा चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही है।


ग्रामीणों को आखिरकार आंदोलन का रास्ता इख्तियार करना पड़ रहा है। ग्रामीणाें ने कहा कि प्रशासन को वह आखिरी चेतावनी दे रहे हैं इसके बावजूद भी सुनवाई नहीं की गई तो उन्हें आंदोलन कड़ा करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed