फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   One JCB and three loaded vehicles involved in illegal mining seized

अवैध खनन में संलिप्त एक जेसीबी और तीन लोड वाहन जब्त

विज्ञापन
One JCB and three loaded vehicles involved in illegal mining seized
कठुआ। जिले में अवैध खनन मामले में खनन विभाग की ओर से वीरवार को कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए एक जेसीबी और तीन खनन सामग्री से लदे वाहनों को जब्त किया है। जिला खनन अधिकारी राजिंद्र सिंह के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने जिले में विभिन्न स्थानों पर औचक दबिश दी।
विज्ञापन

टीमों ने बिलावर के भिनी और उज्ज दरिया में अवैध खनन में शामिल एक एक्सकेवेटर और बिना वैध दस्तावेजों के रेत और बजरी ढोने वाले तीन वाहनों को जब्त किया। पकड़े गए वाहनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया और जुर्माना वसूलने के बाद ही छोड़ा जाएगा। टीमों ने स्टोन क्रशर और खनिज ब्लॉकों के स्थानों पर गौण खनिजों की अधिसूचित दरों के प्रवर्तन की भी जांच की और उपभोक्ताओं को केवल कानूनी स्रोतों से खनिज खरीदने और अवैध खनन से दूर रहने की सलाह दी। आम लोगों से अपील की गई है कि अवैध खनन, अधिक दरों की वसूली सहित अन्य शिकायतें खनन विभाग के संज्ञान में लाएं ताकि ऐसे मामलों में तय नियमों के अनुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। ज्ञात रहे कि पंजाब जम्मू कश्मीर की सरहद पर रावी दरिया में लगभग डेढ़ दशक तक भारी नुकसान पहुंचाए जाने के बाद अब खनन माफिया की नजर बिलावर के उज्ज और भिनी दरिया पर है। पिछले तीन वर्षों में इन इलाकों में भी बड़े पैमाने पर अवैध दोहण किया गया है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ खास नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed