{"_id":"61a28d998e6b394d33252597","slug":"on-his-34th-death-anniversary-mr-remembering-girdhari-lal-dogra-kathua-news-jmu2487352182","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 वीं पुण्यतिथि पर स्व. गिरधारी लाल डोगरा को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 वीं पुण्यतिथि पर स्व. गिरधारी लाल डोगरा को किया याद
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-कश्मीर के पूर्व वित्त मंत्री और पूर्व सांसद स्व. गिरधारी लाल डोगरा की 34 वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जिला प्रधान पंकज डोगरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्व. गिरधारी लाल डोगरा के चित्र पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस मौके पर जिला प्रधान ने स्वर्गीय गिरधारी लाल डोगरा को याद करते हुए उनकी ईमानदारी, सादगी, और गरीबों व दलितों की सेवा के लिए समर्पण पर प्रकाश डालते हुए उन्हें दिग्गज कांग्रेस नेता बताया। उन्होंने कहा कि स्व. डोगरा राज्य के विकास के लिए अहम योगदान देने के साथ समाज के गरीब और वंचित वर्ग के प्रति उनकी विनम्रता और समर्पण अनुकरणीय है। स्व. डोगरा हमेशा आम आदमी की समस्या को हल करने में खुशी महसूस करते थे। आज के दिन पार्टी के हर कार्यकर्ता को उनके नक्शेकदम पर चलने का प्रण लेना होगा, क्योंकि यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस मौके पर रविंद्र पाल सिंह, नरेंद्र खजूरिया, काजल राजपूत, पुष्पा देवी, बोध राज, विशु अंदोत्रा, योग राज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।