फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   officer talk to villegers on pond

तालाब पर कब्जा रोकने को ग्राम सभा

Tue, 14 Jun 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Tue, 14 Jun 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
officer talk to villegers on pond
तालाब - फोटो : अमर उजाला

तालाबाें को संरक्षण के लिए सरकारी स्तर पर भले ही तमाम प्रयास किए जाते हों, लेकिन इन पर कब्जा करने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। सोमवार को गांव जसरोटा के तालाब पर कब्जा रुकवाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा जिला प्रशासन से कब्जा रोकने की बार-बार मांग करने और मीडिया में रिपोर्ट आने के बाद अब जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रशासन के कई आला अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ बातचीत कर रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन


सभा में ग्रामीणों ने कहा कि यह तालाब वर्षों पुराना है। तालाब से ग्रामीण अपने मवेशियों को पानी पिलाते हैं। कई प्रकार के कामों में इस तालाब के पानी का प्रयोग किया जाता था। जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण अब यह तालाब खत्म होने की कगार पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि गांव के ही कुछ परिवारों ने तालाब पर कब्जा कर रखा है। इसे देखते हुए अन्य परिवार भी जेसीबी लगाकर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को इन पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार और बीडीओ बरनोटी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने तालाब पर कब्जा कर रखा है। इसमें कुछ तो बहुत पुराने हैं और कुछ अभी कर रहे हैं। कब्जों को विभाग ने रुकवा दिया है।


अधिकारियों ने कहा कि गांव के लोगों के साथ बैठक कर उनकी राय ली गई है। इसमें ग्रामीणों का कहना है कि इस तालाब से सभी किस्म के अवैध निर्माण हटाए जाने चाहिए। इस संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे तालाब पर कब्जा न होने दें। इस मौके पर पंचायत इंस्पेक्टर अशोक कुमार, प्रोग्राम आफिसर हर्ष, जेई अरुण कुमार, स्थानीय पंचायत सदस्यों और ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed