फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   OFC cut three days , communication service disruption

तीन दिन से ओएफसी कटी, संचार सेवा ठप

Fri, 14 Nov 2014 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ/बसोहली
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ/बसोहली Updated Fri, 14 Nov 2014 02:13 AM IST
विज्ञापन
OFC cut three days , communication service disruption

महानपुर-बसोहली मार्ग पर ओएफसी कटने के कारण पिछले तीनों दिनों से दूरसंचार सेवा ठप पड़ी हुई है। इसके कारण उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार को सड़क के किनारे चल रहे विकास कार्य के लिए खोदाई के दौरान जेसीबी में फंसकर ओएफसी कट गई। इसे अब तक जोड़ा नहीं जा सका है।

नतीजन पिछले तीन दिनों से लोग मोबाइल, लैंडलाइन और अन्य किसी भी संचार सेवा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं और उनका रोष भी बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय सुशील पाधा, अजय चौहाण, चंद्र मोहन पाधा, शिव कुमार आदि ने कहा कि पिछले तीन दिनों से लोगों को बिना संचार सेवा के भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


विभाग ने तीन दिनों से ओएफसी को जोड़ने के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किए। चेताया कि अगर जल्द ही सेवा बहाल नहीं की गई तो विभाग लोगों के आक्रोश का सामना करने के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed