फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   NSS and NCC volunteers gave the message of healthy lifestyle

Kathua News: एनएसएस व एनसीसी स्वयंसेवकों ने दिया स्वास्थ्य जीवनशैली का संदेेश

Sat, 21 Jun 2025 07:40 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 21 Jun 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
NSS and NCC volunteers gave the message of healthy lifestyle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवकों ने जिला स्तर के कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें स्वयंसेवकों ने योग से स्वास्थ्य जीवनशैली का संदेश दिया। योग सत्र में कुल 60 छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे सामूहिक योग सत्र के साथ हुई।

इसमें प्रतिभागियों ने प्रमाणित योग प्रशिक्षकों की मदद से विभिन्न योग-आसन किए। कार्यक्रम का समापन नियमित रूप से योग का अभ्यास करने और इसके लाभों को व्यापक समुदाय तक पहुंचाने की शपथ के साथ हुआ। इसमें जिला उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को स्वस्थ और अधिक संतुलित जीवन शैली के लिए दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के महत्व पर जोर दिया। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. सवी बहल ने एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवकों की उत्साही भागीदारी की सराहना की। इस मौके पर एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट (डॉ.) दया राम, एनसीसी सीटीओ डॉ. पिंकी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कुलबीर सिंह और प्रो. अरविंद कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed