{"_id":"56fac7d64f1c1b054df0053e","slug":"no-water-in-dozen-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"छन्न दतयाल क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के लोग पानी के लिए तरस रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छन्न दतयाल क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के लोग पानी के लिए तरस रहे
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
पानी के लिए प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार साल पहले गांव छन्न दतयाल में बनाए गए ट्यूबवेल को बिजली नहीं मिलने के कारण छह गांवों में पानी की समस्या पैदा हो गई है। इसी के विरोध में गांव के युवाओं ने मंगलवार को जिला सचिवालय में पेयजल विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में शामिल रोमी शर्मा, प्रवीण शर्मा, संजीव माथुर, वरुण शर्मा, रोमी अंडोत्रा, नीरज शर्मा ने बताया कि गांव छन्न दतयाल में भूजल विभाग ने ट्यूबवेल लगाया और उसे पेयजल विभाग को हैंडओवर कर दिया, लेकिन इसके बाद अब तक ट्यूबवेल तक बिजली नहीं पहुंचाई गई।
विज्ञापन
ट्यूबवेल से जिन गांवों को लाभ मिलना था, वे पानी के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना पानी के छन्न दतयाल के साथ साथ छन्न रंगा, छन्न छेगली, भल्लड़, चड़वाल मोड़ आदि क्षेत्रों को पेयजल सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
वर्ष 2011 में भूजल विभाग ने गांव में ट्यूबवेल लगाया था। उसी वर्ष पेयजल विभाग को आगे के कार्य के लिए सौंप दिया। उसी वर्ष पेयजल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पाइप बिछाने का काम शुरू किया लेकिन उसके बाद कोई काम नहीं हुआ।
पिछले चार वर्ष से ट्यूबवेल बंद है। मोटर और पंप लगने के बाद भी लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों को दूसरे गांवों जाकर पानी लाना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विभाग ने मांग को पूरा नहीं किया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।