{"_id":"22fa7ce0248d03c70b9505358de879ba","slug":"no-sugar-in-dipo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी डिपो से अब तक नहीं मिली चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी डिपो से अब तक नहीं मिली चीनी
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
सरकारी राशन डिपो से चीनी नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
छन्न अरोडियां पंचायत के धनोड़ के ग्रामीणों ने जन वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग पर परेशानियां बढ़ाने का आरोप लगाया।
साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द उन्हें चीनी उपलब्ध नहीं कराई गई तो बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जाएंगे।
प्रदर्शनकारी उपभोक्ताओं का नेतृत्व कर रहे नायब सरपंच केआर रैणा ने कहा कि विभाग ने पिछले कई महीनों से चीनी का कोटा उपलब्ध नहीं कराया है।
महंगाई के दौर में लोगों को बाजार से महंगे दाम में चीनी खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। दिहाड़ीदार गरीब का घर का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। यह बड़ी चिंता की बात है।
उन्होंने कहा कि विभाग लोगों को सुविधाएं और प्रचुर मात्रा में राशन मुहैया करवाने के दावे करता है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि विभागीय लापरवाही से उपभोक्ताओं को उनके हक का राशन भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शन में तिलक राज, गोपाल शर्मा, रेनू शर्मा, पंच शाम सिंह, कैलाशो देवी, रीना देवी, विकास खजूरिया आदि शामिल रहे।