{"_id":"67855ebe352b195cdf00f4f4","slug":"new-gate-made-in-gmc-kathua-kathua-news-c-201-1-knt1006-116529-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: गेट बनकर तैयार, स्वास्थ्य के साथ सुरक्षा भी देगा जीएमसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: गेट बनकर तैयार, स्वास्थ्य के साथ सुरक्षा भी देगा जीएमसी
विज्ञापन
जीएमसी कठुआ का नवनिर्मित मुख्यद्वार। संवाद
- 1.64 करोड़ की लागत से चहारदीवारी और मुख्यद्वार का हुआ निर्माण
-हाईवे विस्तारीकरण के चलते तोड़ दिया गया था पुराना गेट
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे गेट का निर्माण पूरा हो गया है। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तारीकरण के कारण द्वार टूटने से अस्पताल के अंदर चोरी होने का खतरा रहता था। गेट न होने से लोग तेजी से बाहर निकलने के चलते कई बार सामने हाईवे पर तेज गति से आ रहे वाहनों की चपेट में आ चुके हैं। लोगों और अस्पताल की सुरक्षा के मद्देनजर 1.64 करोड़ की लागत से 900 मीटर चहारदीवारी के साथ ही 12 फुट ऊंचे गेट की सुविधा दी गई है। अस्पताल में आने-जाने की सुविधा के लिए तीन नए गेट का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने शुरू करवाया है। इसमें हाईवे से जोड़ने वाला मुख्य गेट, ड्रीमलैंड पार्क रोड गेट और पटेल नगर की तरफ इमरजेंसी गेट शामिल है।
अस्पताल से निकलने वालों को हाईवे पर दूर से दिख जाएंगे वाहन
मुख्य हाईवे से 35 फीट पीछे हटाकर बनाए जाने वाले करीब 30 फुट चौड़े गेट को मुख्य चहारदीवारी से यू आकार दिया गया है। इससे अस्पताल से निकलकर हाईवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को अन्य वाहन दूर से दिख जाएंगे। मुख्य गेट के सामने का क्षेत्र भी 25 फुट खुला होगा। इससे यात्री वाहनों को सवारियां चढ़ाने और उतारने के लिए हाईवे पर खड़ा नहीं होना पड़ेग। अस्पताल परिसर में आने के लिए अलग-अलग रास्तों की व्यवस्था के साथ एक गार्ड रूम व पैदल आने वाले लोगों के लिए अलग रास्ता होगा।
कोट ....
गेट का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके सौंदर्यीकरण का काम करवाया जा रहा है। हाईवे से गेट तक के 20 मीटर रास्ते पर तारकोल डाली जानी है। यह सभी काम इसी माह में पूरे किए जाने हैं। रात में अस्पताल दिख जाए इसके लिए ग्लोसाइन बोर्ड भी लगाने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
- डॉ. सुरिंदर कुमार अत्री, प्रधानाचार्य जीएमसी कठुआ