{"_id":"65d65a97616e8a93bd0669f4","slug":"new-bus-stand-kathua-news-c-201-1-knt1007-107274-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: नए बस अड्डे एक करोड़ रुपये जारी, ओपन कैफेटेरिया सहित पार्किंग की मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: नए बस अड्डे एक करोड़ रुपये जारी, ओपन कैफेटेरिया सहित पार्किंग की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीकठुआ। पांच करोड़ की लागत से बनने वाले नए बस स्टैंड के लिए नगर परिषद को एक करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी हो गई है। परिषद का दावा है कि दो महीने में निर्माण शुरू कर दिया जाएगा और साल के अंत तक नया बस स्टैंड जनसमर्पित कर दिया जाएगा। नवनिर्मित बस स्टैंड में यात्रियों के लिए अच्छे शौचालय, मेडिकल रूम, कैंटीन, ओपन कैफेटेरिया, कंट्रोल रूम, दो टिकट काउंटर, तीन पूछताछ केंद्र, तीन हेल्प डेस्क, लॉस्ट एंड फाउंड रूम, 70 चौपहिया वाहनों के लिए पार्किंग एरिया, तीन प्रतीक्षा कक्ष के अलावा, सीसीटीवी निगरानी और यात्री सुविधा प्रणाली होगी। डिजिटल एलईडी डिस्प्ले पैनल लगेंगे। साथ ही स्वच्छ पेयजल सुविधा, साइनेज और यातायात विनियमन का प्रावधान रखा गया है। बस स्टैंड के प्रवेश और निकासी वाले स्थानों पर भव्य गेट बनाए जाएंगे। वहीं, बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए रैंप बनेंगे। बस स्टैंड के पास रेन शेल्टर लगेंगे।
परिषद अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा समय में बस स्टैंड पर नाममात्र सुविधाएं हैं। लोगों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। हालात यह हैं कि लोग बस स्टैंड के अंदर जाने की बजाय बाहर सड़क से ही बस में बैठते हैं। इन सब समस्याओं को देखते हुए नए बस स्टैंड में यात्रियों को बड़े शहरों की बस स्टैंड जैसी सुविधाएं देने का फैसला लिया गया है।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद ने न्यू बस स्टैंड के नए साइट प्लान में आड़े आ रहे ई-बस चार्जिंग रूम को तोड़ने का आदेश दिया है। चार्जिंग स्टेशन के साथ बन रहे कमरे सहित ट्रांसफार्मर को बस स्टैंड के पीछे शिफ्ट किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग को रूम को तोड़ने और ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने के लिए कहा गया है। बता दें कि यहां 20 दिन पहले ई-बसों के चार्जिंग रूम का काम शुरू किया गया था जिस पर अभी लिंटर नहीं डला है। ट्रांसफार्मर सहित अब इस रूम को बस स्टैंड के पीछे बनाया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को जगह चिह्नित करके दे दी गई है।
विज्ञापन
जल्द शुरू की जाएगी टैंडर प्रक्रिया
नगर परिषद ने कठुआ के नए बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के लिए पहली किस्त मिल चुकी है। बस स्टैंड का जीर्णोद्धार लोक निर्माण विभाग की ओर से करवाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने निजी आर्किटेक्ट से बस स्टैंड का पूरा डिजाइन तैयार करवाया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
-नए बस स्टैंड के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है, लेकिन नए साइट प्लान में चार्जिंग रूम और ट्रांसफार्मर आड़े आ रहा था। चार्जिंग रूम तोड़ने के आदेश जारी किए हैं। ट्रांसफार्मर सहित ई-बस के ढांचे के लिए आवश्यक भूमि बस स्टैंड के पीछे चिह्नित की गई है। एक करोड़ रुपये की राशि जारी हो चुकी है। जल्द ही बाकी बजट भी मिल जाएगा। पीडब्ल्यूडी इसका निर्माण कार्य करवाएगी।
-जोधराज, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, कठुआ