फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   nagar parishhad worker will go on strike

हड़ताल पर अड़े सफाई कर्मी

Thu, 10 Dec 2015 01:54 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Dec 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
nagar parishhad  worker will go on strike

वेतन, डीए जारी करने की मांग पर पिछले दिनों प्रदर्शन के बाद बुधवार को हुई बैठक बेनतीजा रही। नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व सफाई कर्मचारियों के बीच हुई बैठक  के दौरान किसी भी पक्ष की बात पर सहमति नहीं बन पाई।

विज्ञापन


कर्मचारी जहां वेतन देने की मांग पर अड़े रहे तो अधिकारी पैसा न होने की बात कहते रहे। लिहाजा सफाई कर्मचारी यूनियन ने 11 दिसंबर से हड़ताल की चेतावनी कायम रखी।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता सावन चीदा ने कहा कि पिछले दिनों प्रदर्शन करने के बाद अधिकारियों ने स्वयं ही उन्हें बुधवार को बैठक के लिए बुलाया था, लेकिन उनके द्वारा रखी गई मांग पर उन्होंने पहले जैसे आश्वासन ही दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डीए और वेतन देने के लिए नगर परिषद को करीब 28 लाख रुपये खर्च करने होगे। इसके साथ ही 230 कर्मचारियों को पक्का करने के लिए भी नगर परिषद को कागजी कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने कहा कि यदि सभी का वेतन जारी नहीं किया जा सकता है तो केवल डीए और अस्थायी कर्मचारियों के दो महीने का वेतन ही जारी कर दिया जाए।


इसके लिए केवल 12 लाख रुपये का खर्च आएगा, लेकिन नगर परिषद के अधिकारी ने इस बात पर भी हामी नहीं भरी। बेनतीजा बैठक के बाद सफाई कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर कोई गौर नहीं किया गया है।

ऐसे में वह अपनी हड़ताल की चेतावनी पर कायम हैं। 11 दिसंबर को हड़ताल की जाएगी, जिसके लिए नगर परिषद के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed