{"_id":"6103032c8ebc3e586b74a61d","slug":"nagar-parishad-kathua-news-jmu2405058124","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद में फिर अविश्वास प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद में फिर अविश्वास प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले में पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को नगर परिषद अध्यक्ष और सीईओ को एक बार फिर से अविश्वास प्रस्ताव सौंप दिया है।
नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ 12 जुलाई को लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में स्पेशल ट्रिब्यूनल जम्मू ने राहत दे दी गई थी। हालांकि, इसकी खामियों को देखते हुए पूर्व में अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षदों ने एक बार फिर से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव दाखिल कर दिया है।
पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल रवींद्र पठानिया ने बताया कि 12 जुलाई को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। कुछ नियम बदले हैं, जिनकी उन्हें जानकारी नहीं थी। ऐसे में दोनों ओर से कुछ खामियां सामने आईं है।
अब एक बार फिर 12 पार्षदों ने हस्ताक्षरित अविश्वास प्रस्ताव अध्यक्ष नरेश शर्मा और सीईओ दिलीप अबरोल को सौंपा है। जो कमियां पहले रही हैं, इस बार उन्हें दूर कर लिया गया है। पार्षदों ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि इस बार अविश्वास प्रस्ताव पारित होकर रहेगा। इसके लिए 12 पार्षद एकजुट हैं।