{"_id":"65780732c4a0e9ca1f0d7877","slug":"nagar-parisad-kathua-news-c-201-1-knt1007-5192-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अतिक्रमण पर चला नगर परिषद का डंडा, दुकानों और रेहड़ियों का सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अतिक्रमण पर चला नगर परिषद का डंडा, दुकानों और रेहड़ियों का सामान जब्त
विज्ञापन
कठुआ। शहर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलवाने के लिए नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को दिन भर अभियान चलाया गया। इस दौरान परिषद अधिकारियों के साथ पुलिस टीम मौजूद रही।
शहर के मुखर्जी चौक से शुरू हुआ अभियान मेन बाजार, कॉलेज रोड, ड्रीमलैंड पार्क, कालीबड़ी और फिर शाम के समय कोर्ट रोड में चलाया गया। इस दौरान बाजारों में अफरातफरी का माहौल दिखा। नगर परिषद और पुलिस की गाड़ियों का काफिला देख रेहड़ी चालक गलियों में दुबक गए और कई दुकानदारों ने सामान समेटना शुरू कर दिया। हालांकि, इसके बावजूद नगर परिषद ने लगभग 12 रेहड़ी, फड़ी और दुकानों का सामान जब्त कर लिया। वहीं, सुबह सवा 11 बजे शुरू हुआ अभियान देर शाम साढ़े 6 बजे तक जारी रहा। अधिकारियों का कहना है कि शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्त किए बिना यह अभियान नहीं थमेगा।
फलों, सब्जियों से लदी रेहड़ियां जेसीबी ने उठाकर ट्राॅली में डालीं
इस पूरे अभियान में नगर परिषद अधिकारियों ने मुखर्जी चौक में सब्जी और फलों से लदी कई रेहड़ियों को जेसीबी से उठाकर ट्रॉली में पलट दिया। इससे कई रेहड़ियों को नुकसान भी पहुंचा। बता दें, नगर परिषद ने कालीबड़ी से लेकर मुखर्जी चौक, कॉलेज रोड, ड्रीमलैंड पार्क, कालीबड़ी, मेन बाजार और आखिर में कोर्ट रोड पर जाकर अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया। इस दौरान ड्रीमलैंड पार्क के पास सड़क किनारे नारियल बेच रहे व्यक्ति के सभी नारियल भी उठा लिए गए।
विज्ञापन
कालीबड़ी से मेन बाजार और ड्रीमलैंड पार्क से कोर्ट रोड पर नहीं लगेंगी रेहड़ियां
परिषद अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान थमने वाला नहीं है। शहर के कालीबड़ी से शहीदी चौक, कॉलेज रोड, शहीद कैप्टन सुनील चौधरी चौक, मुखर्जी चौक, कोर्ट रोड, जराई चौक, कॉलेज रोड, ड्रीम लैंड पार्क रोड, मेन बाजार में रेहड़ी नहीं लगने दी जाएगी और अतिक्रमण भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों को पिछले तीन महीने समझाया जा रहा है कि रेहड़ियां केवल पुरानी सब्जी मंडी में ही लगेंगी। अब कार्रवाई होगी। जो रेहड़ी उक्त बाजारों या सड़कों पर दिखेंगी। उन्हें जब्त कर लिया जाएगा।
रोजाना चलेगा अभियान : सीईओ
नगर परिषद कठुआ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोधराज ने बताया कि यह अभियान अब रोज चलेगा। रेहड़ी फड़ी और अतिक्रमणकारी दुकानदारों को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है लेकिन जिन लोगों पर चेतावनी का असर नहीं दिख रहा है, उन पर कार्रवाई होगी।