{"_id":"6ab975136cf479b0ba0422e0","slug":"murgi-paaln-news-kathua-news-c-201-1-knt1004-136881-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: उच्चापिंड में मुर्गी पालन हैचरी यूनिट खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: उच्चापिंड में मुर्गी पालन हैचरी यूनिट खोलने की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रामकोट
रामकोट के उच्चापिंड क्षेत्र के युवाओं और किसानों ने गांव में पोल्ट्री हैचरी यूनिट स्थापित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में युवा मुर्गी पालन कर रहे हैं, लेकिन चूजा और फीड लेने के लिए उन्हें कठुआ, जम्मू और पंजाब तक जाना पड़ता है।
बाहर से महंगे दामों पर चूजा लाने से लागत बढ़ जाती है और कई बार रास्ते में ही चूजों की मौत हो जाती है। जिससे इस खास व्यवसाय में काम कर रहे लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है। अनु सपोलिया ने कहा कि अगर उच्चापिंड में ही सरकारी हैचरी यूनिट खुल जाती है तो उन्हें सस्ते दामों पर अच्छी नस्ल के चूजे मिलेंगे और क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय पूर्व पंच सुरेश गुप्ता ने इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि उच्चापिंड में पोल्ट्री के लिए अनुकूल माहौल है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन कठुआ और पशुपालन विभाग से जल्द हैचरी यूनिट स्वीकृत करने की अपील की है।