{"_id":"58cae4254f1c1ba30c32a72b","slug":"municipal-council-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद की बिजली काटी
kathua
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
पॉवर कट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग ने बकायादारी के मामले में उपभोक्ताओं पर जारी कार्रवाई के बाद अब सरकारी विभागों पर भी नकेल कसनी शुरू कर दी है। वीरवार को नगर परिषद की बिजली काट दी गई। बकायादारी के मामले में नगर परिषद पर बोझ सबसे अधिक है, चूंकि न सिर्फ कार्यालय बल्कि परिषद के अधीन आने वाली स्ट्रीट और हाई मास्ट लाइट का बोझ भी उस पर ही है। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार नगर परिषद कार्यालय की एक लाख से अधिक की बकायादारी थी, जिसमें स्ट्रीट लाइट की बकायादारी को अलग रखा गया है।
विज्ञापन
विभाग ने पिछले एक साल में बिजली खपत के विपरीत एक भी रुपया जमा नहीं करवाया है। बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप सेठ के अनुसार मार्च महीने के अंत से पहले सभी विभागों से बकाए का भुगतान करने की अपील कई बार की गई। घरेलू उपभोक्ताओं पर दबिश के लिए छह टीमों को शहर के साथ-साथ अन्य इलाकों में तैनात किया गया है, जिनका बकाया तीस हजार से भी अधिक है। दस हजार से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं को चेतावनी जारी की गई है कि यदि समय पर बिल का भुगतान नहीं किया गया, तो विभाग ऐसे उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन भी काट देगा।
विज्ञापन