{"_id":"687555c9b2ef7562aa079257","slug":"most-transformers-without-nets-wires-hanging-open-kathua-news-c-201-1-knt1008-121906-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बिना जालियों के अधिकांश ट्रांसफार्मर, खुले लटक रहे तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बिना जालियों के अधिकांश ट्रांसफार्मर, खुले लटक रहे तार
Tue, 15 Jul 2025 12:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
किशनपुर गांव में बिना तारबंदी के लगाया गया ट्रांसफार्मर। संवाद
बरसात के मौसम में हादसों का खतरा बढ़ा
बिलावर। किशनपुर गांव में खुले में ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली विभाग आम लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। अधिकांश ट्रांसफार्मर बिना जालियों के हैं जिनके तार खुले लटक रहे हैं। बरसात के मौसम में हादसों का खतरा और बढ़ गया है।
विभाग ने ट्रांसफार्मर रखने के लिए नियम बनाए हैं। इनमें तारों में गार्डिंग लगाना, ट्रांसफार्मर को जाली के घेरे में रखना आदि शामिल है। खुले में ट्रांसफार्मर लगने से लोगों और मवेशियों को करंट लगने का भय रहता है। स्थानीय निवासी अनिल कुमार, सरदारी लाल, सुदेश सिंह और राहुल ने बताया कि दो साल पहले ट्रांसफार्मर से कुछ ही दूरी पर लटके तार में करंट आने से मवेशी की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि जमीन गीली होने के कारण करंट लगने की अधिक संभावनाएं रहती हैं। साथ ही ट्रांसफार्मर के पास बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं। लोगों ने खुले में रखे ट्रांसफार्मर की तारबंदी करवाने की मांग की है।