फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Mohit, Anshu And Purshotam won Gold Medal

Kathua News: मोहित, अंशू और पुरुषोत्तम ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
Mohit, Anshu And Purshotam won Gold Medal
जिला स्तरीय डेड लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 80 प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। यूथ फॉर चेंज एंड डेवलपमेंट की ओर से जिला स्तरीय डेड लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। शहर के कालीबड़ी स्थित निजी पैलेस में रविवार को हुई प्रतियोगिता में जिले भर से आए 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपने दमखम का प्रदर्शन किया।
चैंपियनशिप का उद्घाटन कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और आयोजकों को इस तरह के प्रयास जारी रखने के लिए प्रेरित किया। कहा कि खेल एक ऐसा माध्यम है जिसे अपनाकर हम शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ रह सकते हैं। ये हमारी युवा पीढ़ी के लिए अति महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिता के दौरान लड़कों के सब जूनियर वर्ग में मोहित कुमार, जूनियर और सीनियर में अंशू शर्मा और मास्टर्स वर्ग में पुरुषोत्तम सिंह ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

इसी तरह, लड़कियों के सब जूनियर वर्ग में सुहानी, जूनियर और सीनियर में रितिका सिंह और मास्टर्स में गुरजीत कौर से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पुरस्कार वितरण समारोह में यूथ फॉर चेंज एंड डेवलपमेंट के अध्यक्ष राहुल देव, इवेंट आर्गनाइजर आमिर राशिद ने मुख्य अतिथि विक्रांत वर्मा और शब्बीर अहमद के साथ विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed