फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   mischievous elements broke statue of Hanuman in In Damlad mahanpur kathua angry people protest blocked the road

Jammu Kashmir: कठुआ के दमलाड़ में शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल में की तोड़फोड़, गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम

Tue, 12 Jul 2022 04:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 12 Jul 2022 04:12 PM IST
सार

कठुआ की दमलाड़ पंचायत के गांव पलक में शरारती तत्वों ने शिव मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति तोड़कर इसे खंडित कर दिया है। इसे पंचायत में तनाव का माहौल बन गया।

विज्ञापन
mischievous elements broke statue of Hanuman in In Damlad mahanpur kathua angry people protest blocked the road
Mahanpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला कठुआ की तहसील महानपुर की दमलाड़ पंचायत के गांव पलक में शरारती तत्वों ने शिव मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति तोड़कर इसे खंडित कर दिया। सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे लोगों को इसका पता चला तो रोष फैल गया। गुस्साए लोगों ने बियानी पुल पर तीन घंटे तक चक्का जाम रखा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस व प्रशासन से धार्मिक भावनाएं आहत करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसडीपीओ बिलावर अरविंद कुमार ने शरारती तत्वों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने की बात कही।
विज्ञापन


मामला सोमवार का है। सुबह जब गांव के लोग मंदिर में पहुंचे तो हनुमान जी की मूर्ति को खंडित पाया। इसकी सूचना पुलिस और पंचायत प्रतिनिधियों को दी गई। धार्मिक भावनाएं आहत होने पर महानपुर सहित अन्य इलाके के लोगों ने इकट्ठे होकर बनी-बसहोली, बनी-बिलावर, बनी-कठुआ मार्ग बंद कर दिया।
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलते ही एसडीपीओ बिलावर अरविंद कुमार, थाना प्रभारी बसहोली रजनीश खजुरिया, थाना प्रभारी बिलावर सुमित कुमार, तहसीलदार राधिका सोहन ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग बोले- जब तक आरोपी नहीं पकड़े गए, तब तक जारी रखेंगे प्रदर्शन

डीडीसी सदस्य महानपुर तेजिंदर सिंह गोल्डी, बीडीसी चेयरमैन राज सिंह, सरपंच लमलाड़ शेर सिंह, सरपंच महानपुर सोनू गुप्ता, सरपंच नौशेरा सुरजीत सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के प्रधान शैलेंद्र सिंह ने प्रशासन को चेतावनी दी कि जब तक आरोपी नहीं पकड़े जाएंगे, तब तक वे प्रदर्शन जारी रखेंगे। उन्होंने मांग की कि जिन लोगों ने भी हनुमान जी की मूर्ति को खंडित किया है, उन्हें पकड़कर सलाखों के पीछे डाला जाए। प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए एसडीपीओ ने 24 घंटे का समय मांगा और उन्होंने मौके पर एफआईआर दर्ज की, जिसके बाद लोगों ने धरना खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed