फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   mining

पंजाब की ओर से जम्मू-कश्मीर की संपदा का दोहन बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
mining
अवैज्ञानिक और अवैध खनन से रावी दरिया के जम्मू-कश्मीर हिस्से में निर्माण सामग्री का दोहन करने वालों के खिलाफ खनन विभाग ने नो टॉलरेंस की नीति अपना ली है। सप्ताह भर में ही दूसरी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रावी दरिया में बेड़ियां पत्तन के नजदीक अवैध खनन में संलिप्त एक हेवी एक्सकेवेटर को खनन विभाग ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

लगातार पंजाब के माफिया की ओर से जम्मू-कश्मीर की संपदा के दोहण को लेकर अब मामला पठानकोट जिला प्रशासन से भी उठाने की तैयारी कर ली गई है। शनिवार सुबह सात बजे के लगभग जिला खनन अधिकारी बोधराज के साथ पुलिस टीम ने रावी दरिया में औचक दबिश दी। इस दौरान टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पंजाब की ओर से आई और जम्मू कश्मीर में अवैध खनन को अंजाम दे रही एक बड़ी मशीन को जब्त कर लिया। जिसे बाद में टीम अपने साथ ले आई है।
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी ने बताया कि पंजाब के खनन माफिया की ओर से रावी दरिया को लगातार भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। निर्माण सामग्री के दोहन करते हुए जम्मू कश्मीर में खनन प्रतिबंधित क्षेत्र को भी नहीं छोड़ा है। हालात यह हैं कि इसमें बड़ी-बड़ी मशीनों को इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस संबंध में वे डीसी पठानकोट के समक्ष भी मामला उठाने जा रहे हैं, ताकि इस अवैध कार्रवाई पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed