फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   micro containment zone

ढग्गर में अब वार्ड छह बना माइक्रो कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
micro containment zone
जिले दूरदराज इलाकों में तेजी से फैल रहे संक्रमण का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जांच में रोजाना कई लोगों को संक्रमित पाया जा रहा है। बनी के दूरदराज ढग्गर गांव के वार्ड एक को प्रशासन की ओर से जहां पहले ही माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था, वहीं शनिवार को वार्ड छह को भी माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र से एक साथ कई लोगों को संक्रमित पाया गया है। स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने पहले ही जानकारी दी थी कि क्षेत्र में हर दूसरे घर में कोई न कोई बुखार, खांसी, जुकाम से पीड़ित है। दूरदराज का इलाका होने के चलते लोग अस्पताल तक भी नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे संक्रमण के और बढ़ने का खतरा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को एसडीएम बनी जोगिंद्र सिंह जसरोटिया ने ढग्गर के वार्ड छह को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए पाबंदियां लागू कर दी हैं। संपर्क में आए लोगों की पहचान के साथ ही लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। स्वास्थ्य टीमों को क्षेत्र में टीकाकरण अभियान को भी स्वस्थ लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचाने को कहा गया है।
विज्ञापन

डीडीसी बनी की सदस्य ने सीएचसी में प्रबंधों का लिया जायजा
बनी में लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामलों को देखते हुए जिला विकास परिषद की सदस्य रीता ठाकुर ने शनिवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वे इस दौरान बनी उपजिला अस्पताल में पहुंची और कोरोना प्रबंधन को लेकर इंतजामों का जायजा लिया। भर्ती मरीजों के साथ साथ तीमारदारों से भी उन्होंने जानकारी ली। बीएमओ बनी से उन्होंने उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी पूछा। इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों की जांच की जाए और जिन क्षेत्रों में संभावित लक्षणों वाले लोग सामने आ रहे हैं, उनपर विशेष फोकस किया जाए। इसके उपरांत उन्होंने डीसी कठुआ से फोन पर बनी सब डिवीजन के कोरोना से उपजे हालात पर बातचीत की। साथ ही यह भी मांग रखी है कि दूरदराज इलाकों से जीएमसी कठुआ पहुंचने वाले मरीजों को बेड उपलब्ध करवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed