फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Medical Test Effected in Bani Primary Health Centre Due to Power Cutt

Kathua News: बिजली गुल होते ही ठप रहो जाती हैं सीएचसी में टेस्ट सेवाएं

विज्ञापन
Medical Test Effected in Bani Primary Health Centre Due to Power Cutt
उपजिला अस्पताल बनी
-बार-बार कटौती से आ रही समस्या, वैकल्पिक व्यवस्था ही नाकाफी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनी में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए की गई वैकल्पिक व्यवस्था ठप हो गई है। बार-बार बिजली गुल होने से एक्स-रे, लैब सेक्शन, डेंटल, लेबर रूम, इमरजेंसी और ईसीजी जैसी तमाम सेवाएं ठप हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में मरीजों को बिजली आने का घंटों इंतजार करना पड़ता है।
बार-बार बिजली गुल होने और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावित होने से परेशान लोगों ने अस्पताल के लिए अलग से बिजली लाइन देने की मांग की है। उपमंडल की 17 पंचायतों की लगभग एक लाख आबादी इस स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर है। अस्पताल में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली से चार्ज होने वाली 120 बैटरियों का बैकअप हैं, लेकिन ये जरूरत को पूरा नहीं कर पातीं। 70 बैटरियों वाला सोलर संयंत्र भी मौजूद है, लेकिन उसकी बैटरियों की 10 साल की मुनियाद पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

----------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के लिए अलग बिजली फीडर की व्यवस्था की जानी चाहिए, इसमें पावर हाउस सरथली से सीधी बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकती है। नई बैटरियों और जनरेटर की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि मरीजों को परेशानी न उठानी पड़े।
जावेद अहमद, तीमारदार
-------------------
लोगों की जिंदगी से जुड़ा यह गंभीर मुद्दा है। प्रसूति विभाग में आने वाली महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। सरकार और प्रशासन को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए।

-काजल राजपूत, कांग्रेस नेत्री

--------------------------------------

बिजली न होने की वजह से टेस्टों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। कभी-कभी तो पूरा दिन बिजली नहीं आती। अब नई सरकार आई है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि इस मुद्दे पर ध्यान देगी और समाधान निकालेगी।

-सुशील कुमार, पूर्व सरपंच गत्ती

--------------------------------------------------

बिजली आपूर्ति बाधित होने से आने वाली परेशानी का समाधान करने के लिए 24 लाख रुपये की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भेजी गई है। इसमें पावर हाउस सरथली से सीधी पावर लाइन अस्पताल के लिए लाने का प्रस्ताव रखा गया है।
-डॉ. देवराज मिश्रा, ब्लॉक मेडिकल आफिसर बनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed