{"_id":"670d832a3e844a18bd084a47","slug":"medical-camp-organised-kathua-news-c-201-1-knt1008-114011-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शिविर में डॉक्टरों ने किए दो जटिल ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शिविर में डॉक्टरों ने किए दो जटिल ऑपरेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ/बनी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ओंकार मेमोरियल ट्रस्ट नई दिल्ली के सहयोग से चार दिवसीय स्वास्थ्य जांच और सर्जरी शिविर का आयोजन किया गया है।
इसके तहत उप जिला अस्पताल बनी में निशुल्क सर्जरी शिविर में ट्रस्ट और जम्मू-कश्मीर मेडिकल विभाग के डॉक्टरों ने ऑपरेशन किए। डॉ. केसी चाढ़क ने भी इसमें हिस्सा लिया। इस दौरान सर्जरी विभाग के कंसल्टेंट भी मौजूद रहे। शिविर के दौरान, सर्जिकल टीम ने दो बड़े और जटिल ऑपरेशन किए। सत्र सुबह आठ बजे शुरू हुए और शाम तक जारी रहे। देर शाम तक ऑपरेशन चलते रहे। बीएमओ बनी की अध्यक्षता में एनेस्थीसिया टीम ने प्रक्रियाओं के पूरा करने में अहम भूमिका निभाई।
शिविर के उद्घाटन के अवसर पर सीएमओ कठुआ डॉ. विजय रैना , जिला अस्पताल बनी के बीएमओ डॉ. देव राज और उनकी टीम उपस्थित रही। सीएमओ और चिकित्सा अधीक्षक ने शिविर की सफलता के लिए अपना बहुमूल्य समय समर्पित करने के लिए डॉ. केसी चाढ़क का आभार व्यक्त किया। बीएमओ बनी ने बताया कि इस शिविर से बनी के गरीब लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएं और इस शिविर का लाभ उठाएं।