फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   mbbs trainee

Kathua News: जीएमसी में एमबीबीएस प्रशिक्षु के लिए बढ़ेंगी सुविधा, छह अतिरिक्त प्रदर्शन कक्ष का होगा निर्माण

Thu, 01 Jan 2026 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 01 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
mbbs trainee
तीन करोड़ की राशि से कॉलेज की मुख्य इमारत के तीसरी मंजिला पर होगा निर्माण कार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एमबीबीएस प्रशिक्षुओं के लिए सुविधाओं के विस्तार का निर्णय लिया है। दरअसल, बीते वर्ष एमबीबीएस सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 किए जाने के बाद प्रशिक्षु की जरूरत के मुताबिक छह नये डेमोस्ट्रेशन कक्ष बनाने को मंजूरी मिल चुकी है। जिसका निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है।

जानकारी के अनुसार लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से कॉलेज की मुख्य इमारत की तीसरी मंजिल पर छह अतिरिक्त डेमोस्ट्रेशन रूम (प्रदर्शन कक्ष) बनाए जाएंगे। इन कक्षों के निर्माण की प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। इसका उद्देश्य बढ़ती छात्र संख्या के अनुरूप शिक्षण एवं प्रशिक्षण सुविधाओं को बेहतर बनाना है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। वर्तमान में निर्माण कार्य के लिए संबंधित विभाग की ओर से अलग-अलग निर्माण एजेंसियों से नई बनने वाली इमारत के लिए वास्तुशिल्प और संरचनात्मक परामर्श लिया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और उसे आगामी शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले-पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन के मुताबिक एमबीबीएस पाठ्यक्रम में सीटों की बढ़ती संख्या के चलते शिक्षण कक्षों, प्रयोगात्मक प्रशिक्षण और प्रदर्शन सुविधाओं की आवश्यकता भी बढ़ गई है। बता दें कि जीएमसी कठुआ की वर्ष 2019 में 100 एमबीबीएस सीटों से शुरूआत की गई थी। जिससे बीते वर्ष में बढ़ाकर 150 कर दिया गया था। वर्तमान में राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज जो इसी वर्ष जनवरी में शुरू हुआ था, उसका भी संचालन जीएमसी की इमारत से ही हो रहा है। इसके चलते इन सुविधा को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मुख्य इमारत के तीसरी मंजिल पर अतिरिक्त डेमोस्ट्रेशन रूम बनाने को लेकर मंजूरी मिल चुकी है। इन कक्षों का निर्माण किस प्रकार से होगा इसका वास्तुशिल्प और संरचनात्मक परामर्श लिया जा रहा है। उम्मीद है कि अगले महीने से इन कक्षों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

-मुकेश कुमार, सहायक अभियंता, जीएमसी कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed