{"_id":"6aea3acb3bf3ac78ff0bd63c","slug":"jammu-and-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-138121-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जिले में डेंगू का एक और केस, संक्रमितों की संख्या 92 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जिले में डेंगू का एक और केस, संक्रमितों की संख्या 92 हुई
विज्ञापन
- कालीबड़ी में 67 वर्षीय व्यक्ति मिला डेंगू पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के 50 घरों में करवाया एंटी लार्वा दवा का छिड़काव
संवाद न्यूज एजेंसीं
कठुआ। जिले में डेंगू संक्रमण के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार को कालीबड़ी क्षेत्र में एक 67 वर्षीय व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 92 हो गई है।
नया केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित मरीज के घर के आसपास विशेष जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने मरीज के घर सहित आसपास के 50 घरों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया। लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। विभाग ने बुखार होने पर रक्त की जांच करवाने की अपील की है। जिला स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया इंस्पेक्टर लोकेश राज ने बताया कि विभाग की टीमें डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए सक्रिय हैं। वर्तमान में जिले में डेंगू के 13 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से एक मरीज का उपचार जीएमसी कठुआ में चल रहा है। अन्य 12 मरीजों को घर पर ही आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य विभाग के बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की। लोगों से घरों आसपास पानी जमा न होने देने का आग्रह भी किया।