फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   march of jwellers

स्वर्णकारों ने रोष मार्च निकाला

Sat, 26 Mar 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कठुअा
अमर उजाला ब्यूरो/कठुअा Updated Sat, 26 Mar 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
march of jwellers
रोष मार्च निकाला - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

आभूषणों पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में हड़ताल कर रहे स्वर्णकारों ने शुक्रवार को स्वर्णकार संघ के बैनर तले रोष मार्च निकाला।

गुस्साए स्वर्णकारों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष जगदीश सहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बजट के दौरान एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर स्वर्णकारों समेत शिल्पकारों को बड़ी परेशानी में डाल दिया है।

इस काले कानून के कारण स्वर्णकार और शिल्पकार भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह काफी समय से बेमियादी हड़ताल की जा रही है। कामकाज पूरी तरह ठप है और करोड़ों का घाटा हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार स्वर्णकारों के धैर्य की परीक्षा न ले और फैसले को वापस ले। उन्होंने कहा कि स्वर्णकारों ने सरकार को चेतावनी देने के लिए दिल्ली तक विरोध प्रदर्शन किया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार के रवैये के कारण अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम लोगों को भी स्वर्णकारों की हड़ताल के समर्थन में आना चाहिए। एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से न केवल स्वर्णकार प्रभावित होंगे, बल्कि आभूषण भी महंगे मिलेंगे। रोष मार्च में विक्की धमालिया, विशाल शर्मा, दीपक कुमार, देसराज, सरदारी लाल धमालिया, राम कुमार, पवन कुमार, संजीव शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed