{"_id":"621e707f5284a9091e735eaf","slug":"mahashivratri-kathua-news-jmu254833164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। महाशिवरात्रि के पर्व पर मंगलवार को शिव मंदिरों में भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर माथा टेका। विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह करीब साढे़ तीन बजे से ही भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गईं थी। नगर के सभी शिव मंदिरों में दिन भर शिवलिंग पर जलाभिषेक होता रहा। शिव भक्तों ने शिवलिंग पर बेल पत्री, धतूरा व फूल माला आदि चढ़ाकर जयकारे लगाए।
बसोहली के त्रिलोचन नाथ, नीलकंठ महादेव मंदिर सहित सब डिविजन के विभिन्न शिव मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। महंत तिलक नाथ ने बताया कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की जो पूजा होती है वह पूरे वर्ष की भक्ति के बराबर है। वहीं सब डिविजन बसोहली के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही, नीलकंठ मंदिर के पुजारी तिलक नाथ, महादेरा मंदिर के पुजारी पृथो नाथ ने बताया कि हर वर्ष की तरह महाशिवरात्रि पर्व पर विशेष पूजा कर रात के समय नीलकंठ मंदिर और महादेरा मंदिर में स्थापित शिवलिंग का भव्य जलाभिषेक किया गया है। बसोहली में तड़के चार बजे से ही शिव भक्त नीलकंठ महादेव मंदिर, व जटाजूट मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंच गए। वहीं पलासी, हट्ट, नगरोटा-प्रेता और सन्नघाट व शीतल नगर के मंदिरों में काफी भीड़ रही। दियारा पठियारा शिव मंदिर से शिव परिवार की झांकी निकाली गई। जो नगर, पंचायत पलाही से होती हुई शिव मंदिर बसोहली पहुंची। भगवान का किरदार निभा रहे कलाकारों ने नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचकर शिवजी का आशीर्वाद लिया। बसोहली नगर के प्राचीन शिव मंदिरों के प्रति विशेष आस्था है, इसी के कारण पंजाब, हिमाचल प्रदेश के नागरिक अटल सेतु मार्ग से बसोहली भगवान के दर्शन करने आते हैं।