{"_id":"67c36598a06a18fb63057a36","slug":"loss-of-wheat-crop-due-to-rain-kathua-news-c-201-1-knt1002-117889-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बारिश से कंडी क्षेत्र में गेहूं को मिली संजीवनी, सीमावर्ती इलाकों में फसल बिछी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बारिश से कंडी क्षेत्र में गेहूं को मिली संजीवनी, सीमावर्ती इलाकों में फसल बिछी
विज्ञापन
हीरानगर में खेतों में गिरी फसल
- हीरानगर के कई इलाकों में खेतों में भरा पानी, किसान चिंतित
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। बारिश कुछ किसानों के लिए आफत बनकर बरसी, जबकि कुछ के लिए राहत का सबब बनी। लगातार हुई बारिश के कारण हीरानगर के सीमावर्ती इलाकों में गेहूं की फसल खेतों में ढह गई। खेतों में पानी भरना किसानों के लिए यह चिंता का कारण बना हुआ है। हालांकि कंडी क्षेत्र के किसान खुश हैं कि इस इलाके में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिला है।
सीमावर्ती गांव गोपाल चौक के निवासी अशोक कुमार ने कहा कि दो दिन पहले हुई लगातार बारिश से गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी फसल ढह गई और खेतों में पानी भरने की वजह से उसके खराब होने के पूरे आसार हैं। उन्होंने बताया कि गोपाल चक, खनवाल, महेशे चक, मस्ते चक और इसके आसपास के इलाकों में फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान पहले बारिश को लेकर चिंतित थे लेकिन बारिश आफत बनकर बरसेगी यह किसी ने नहीं सोचा था। किसान फसल के नुकसान को देखकर मायूस है।
उन्होंने कहा कृषि विभाग को नुकसान का जायजा लेना चाहिए और प्रशासन की ओर से किसानों को जो उचित सहायता हो सके देनी चाहिए। किसान नेता शिवदेव सिंह ने कहा कि लंबे समय से किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। बारिश हुई जिसका कुछ इलाकों को नुकसान हुआ और कुछ को फायदा। जिन इलाकों में इसका नुकसान हुआ है उस इलाके के किसानों का परेशान होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा लगातार हुई बारिश का नुकसान सीमावर्ती इलाके में अधिक हुआ है जबकि कंडी क्षेत्र के किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से काम नहीं थी।