फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Lord Ram Put the garland around the neck of Sita Maiya

प्रभु श्रीराम के गले में सीता मैया ने डाली वरमाला

Mon, 29 Sep 2014 01:33 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा Updated Mon, 29 Sep 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
Lord Ram Put the garland around the neck of Sita Maiya

रामलीला मैदान में मंचित की जा रही रामलीला में सीता से विवाह के लिए पूरे शहर से बारात आई। इसके साथ ही अयोध्यापुरी पहुंचे ही राम के साथ सीता और तीनों भाईयों को भव्य स्वागत किया गया। पूरा माहौल किसी भी भव्य राजशाही शादी से कम नहीं था।

विज्ञापन


रविवार की दोपहर राम नाटक सभा के कलाकारों ने पूरे शहर से बारात निकाली। अयोध्या से आई बारात में शहरवासियों ने भी हिस्सा लिया और ढोल नगाड़ों के साथ झूमते नाचते लोगों के पहुंचने पर विवाह की सभी रस्मों को पूरा किया गया। इसके बाद बारातियों ने खाना खाया और जमकर नृत्य भी।
विज्ञापन


घोड़ों पर सवार प्रभु श्रीराम का रूप धरे कलाकारों ने चरित्र को बखूबी पेेश किया। इसके बाद कन्यादान के साथ साथ सात फेरों की रस्म निभाई गई। सभी रस्मों को पूरा करने के बाद बारातियों के साथ दशरथ और सभी अन्य युवराज अयोध्या के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर राम और तीनों भाइयों का भव्य स्वागत किया गया। तीनों रानियों ने चारों पुत्रों के साथ कुलवधू का स्वागत किया और पुष्पवर्षा ने माहौल को सुगंधित कर दिया। इसके बाद राजा दशरथ ने राजपाठ त्यागने का फैसला लिया। पूरे दृश्य को दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा। राम आरती के बाद सभी अपने घरों को लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed