फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Long queues throughout the day for corona investigation

कोरोना जांच के लिए दिनभर लगी रही लंबी कतारें

विज्ञापन
Long queues throughout the day for corona investigation
लखनपुर में कोरोना की जांच करवाने के लिए उमड़े बाहरी राज्य से आए लोग। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। चार महीने के बाद लखनपुर कॉरिडोर पर कोरोना जांच को लेकर सख्ती लागू कर दी गई है। यात्री वाहनों से प्रदेश में आने वाले सभी लोगों की लखनपुर पहुंचने पर कोरोना जांच की जा रही है। जांच की नई व्यवस्था लागू होने के साथ ही शुक्रवार को जांच का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। प्रदेश में दाखिल हुए 3595 लोगों की जांच की गई जिसमें 30 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से अधिकतर लोगों को होम आइसोलेट होने की हिदायत देकर लौटा दिया गया है।
विज्ञापन

आधार कार्ड के आधार पर उन्हें काउंटर से पंजीकरण फार्म के बाद लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। रेल मार्ग बंद होने के चलते लखनपुर में नई व्यवस्था के पहले दिन हजारों लोगों के लिए घंटों का इंतजार मुसीबत बन गई।
विज्ञापन

फरीदाबाद से आई ख्वाहिश ने बताया कि वे माता वैष्णो देवी दर्शनों के लिए आए हैं। दोनों वैक्सीन डोज हासिल की हैं लेकिन फिर भी कोरोना जांच की जा रही है। बताया कि दो से तीन घंटे जांच के लिए कतारों में लगने पड़ रहे हैं। बुजुर्ग और बच्चे इस नई व्यवस्था से परेशान हैं। कहा कि समय से जानकारी दी जाती है तो घर से ही जांच करवाकर आते। उन्होंने कहा कि सरकार को अगर वैक्सीन की डबल डोज पर यकीन नहीं तो क्यूं लगवाया जा रहा है। हिमाचल से आए राकेश ने कहा कि पहले वैक्सीन लगाने की होड़ थी अब लखनपुर में कोरोना जांच के लिए भीड़ है। कतार में लगे ढ़ाई घंटे से अधिक हो गया है। मंसूर मध्य प्रदेश से अनिल लालवानी ने बताया कि देशभर में दोनों वैक्सीन डोज हासिल करने वालों को जांच की जरूरत नहीं है लेकिन लखनपुर पहुंचते ही फार्म लेने और लाइन में लगने को कहा गया है। भीड़ नियंत्रित नहीं हो रही है, एक संक्रमित अन्य लोगों को भी संक्रमित कर देगा। सरकार ने जो नया नियम बनाया उसमें विशेष व्यवस्था कर वैक्सीनेटिड व्यक्तियों को छूट दी जानी चाहिए। बाराबंकी से आए राकेश कुमार ने बताया कि ट्रेन रोके जाने के बाद सड़क मार्ग से आए हैं। डबल डोज के बाद भी जांच की जा रही है। जांच में कोई दिक्कत नहीं लेकिन समय बर्बाद होगा। उन्होंने कहा कि माता वैष्णो देवी दर्शनों को जाने वाले भक्तों की परेशानी को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
भीड़ को देखकर बढ़ाए गए काउंटर
लखनपुर में नई व्यवस्था के लागू होने के साथ ही पुलिस ने यात्री वाहनों को जांच काउंटरों की ओर डायवर्ट कर दिया। कॉरिडोर में जांच के लिए जहां दिनभर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं, वहीं वाहन भी यार्ड में दिनभर रुके रहे। भारी भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने टीमों को भी बढ़ा दिया है। 16 सदस्यीय टीम यात्रियों के सैंपल जांचने और रिपोर्ट तैयार करने में लगे रहे। जांच फार्म जारी करने के लिए अलग काउंटर तैयार किए गए हैं। लखनपुर में पुलिस की ओर से भी अतिरिक्त तैनाती सुनिश्चित की गई है।
............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed