फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   lohri Festival Celebrate in kathua District

Kathua News: लोहड़ी पर अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि

विज्ञापन
lohri Festival Celebrate in kathua District
कठुआ में लोहड़ी पर्व के दौरान अर्घ्य देते लोग। संवाद
-बच्चों ने टोलियां बनाकर घर-घर जाकर लोहड़ी मांगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही बच्चों ने टोलियां बनाकर घर-घर जाकर लोहड़ी मांगी। वहीं, शाम को लोहड़ी जलाई गई और अग्नि को अर्घ्य दिया गया। इस मौके पर सुख और समृद्धि की कामना की गई।
सोमवार को शहर के बाजार में दिनभर मूंगफली, गज्जक, तिल आदि की खूब खरीदारी हुई। वहीं, गली-मोहल्ले और गांवों में बच्चे लोहड़ी मांगने के लिए आते रहे। ग्रामीण इलाकों में लोगों ने नई फसल के पहले हिस्से में से कुछ भाग इन बच्चों की टोलियों में बांटा। गुड़, तिल, रेवड़ी, मूंगफली आदि देकर पूरे साल खुशहाली की प्रार्थना की। वहीं, कई स्थानों पर परंपरागत हिरण का मंचन भी किया गया। जिसमें लोग गीतों के माध्यम से युवाओं में सामाजिक बुराइयों पर प्रहार भी किया।
विज्ञापन

परंपरा के अनुसार शाम को लोहड़ी जलाई गई। जहां लोगों ने परिवार सहित अर्घ्य दिया और मूंगफली, गज्जक और रेवड़ियां बांटकर एक-दूसरे को लोहड़ी बधाई। पर्व पर काफी संख्या में लोगों ने विभिन्न मंदिरों में जाकर माथा टेंका और अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्ला भट्टी की कहानी सुनाई

शहर के रामलीला मैदान में लोहड़ी जलाने के निए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित अभितेष शर्मा ने विधिविधान से पूजन कर लोहड़ी जलाई। लोगों ने अर्घ्य देकर भगवान से कृषि समृद्धि, धन-धान्य एवं उल्लास के पावन पर्व लोहड़ी की एक-दूसरे को बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान पंडित अभितेष शर्मा ने लोहड़ी से जुड़ी दुल्ला भट्टी की कहानी सुनाते हुए बताया कि दुल्ला भट्टी एक डाकू था जो अमीरों की लूट का पैसा गरीबों में बांटता था। एक बार दो लड़कियों को बेचने के लिए ले जाया जा रहा था तो डाकू भट्टी ने उन्हें बचा लिया और उनकी शादी करवा दी। उन लड़कियों का नाम सुंदरी व मुंदरी था। इसके बाद भट्टी गरीबों के लिए मसीहा बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed