{"_id":"610c375f8ebc3ec3cd558355","slug":"light-problem-kathua-news-jmu240976432","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की समस्या का समाधान किए जाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की समस्या का समाधान किए जाने की उठाई मांग
विज्ञापन
कल्याणपुर में खराब पड़े बिजली के ट्रांसफार्मर को बदले जाने की मांग लेकर विभाग के एईई कार्यालय पह?
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। ट्रांसफार्मर जलने के कारण तीन दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे कल्याणपुर गांव के लोगों का शिष्टमंडल बिजली विभाग के एईई भारत भूषण से मिला। इस दौरान उनसे आए दिन उत्पन्न होने वाली बिजली की समस्या का समाधान किए जाने की मांग की।
शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रही कांग्रेस नेत्री खुशबू भगत ने बताया कि भीषण गर्मी में उनके गांव में तीन दिनों से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब है। लोगों को पूरी-पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ रही है। यह पहला मौका नहीं है जब लोगों को इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी दो बार गांव में ट्रांसफार्मर जलने के कारण लोगों को इसी तरह परेशान होना पड़ा था।
उन्होंने कहा कि समय के साथ गांव में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी है। इसके कारण उनके गांव में लगाए गए 100 केवीए के ट्रांसफार्मर को अपग्रेड किए जाने की मांग की जा रही है। लेकिन, विभाग आंखें मूंदे बैठा है। जब गांव के कनेक्शन कानूनी हैं और लोग बिजली के बिल भर कर रहे हैं, तो उन्हें आवश्यकता के अनुरूप ट्रांसफार्मर क्यों नहीं दिया जा रहा?
विज्ञापन
खुशबू ने विकास के दावे करने वाली भाजपा पर रोष जताते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर को आज केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिए हुए दो साल बीत चुके हैं। यहां आज भी लोग बिजली, सड़क और राशन की समस्या से जूझ रहे हैं। इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। उन्होंने चेतावनी कि अगर विभाग गांव में व्याप्त बिजली की समस्या का जल्द समाधान नहीं करता, तो वह पूरे गांव के लोगों को लेकर विभाग के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगी।