फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   lg in basohli

एलजी ने कठुआ में रखी कई परियोजनाओं की नींव

विज्ञापन
lg in basohli
बसोहली। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार को कठुआ का दौरा कर कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं, विकास कार्यों और इमारतों की नींव रखी है। उन्होंने चूड़ामणि संस्कृत संस्थान की नई इमारत की नींव रखकर भूमि पूजन भी किया। उनके दौरे का मुख्य समारोह रामलीला मैदान में आयोजित हुआ, जहां एलजी मनोज सिन्हा को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

वीरवार करीब पौने एक बजे बसोहली पहुंचे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बसोहली आर्ट गैलरी का नामकरण साहकी के रूप में किया। इस दौरान दिव्यांग सहायक भी लॉन्च किया जो विशेष रूप से दिव्यांगों के लिए कृत्रिम सहायता प्रदान करने के लिए एक विशेष पहल है। इसके बाद एलजी ने रंजीत सागर झील वाटर स्पोर्ट्स सेंटर की नींव रखी। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस वाटर स्पोर्ट्स सेंटर का काम मार्च 2022 तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

एलजी ने 8.76 करोड़ से निर्मित राजकीय डिग्री कॉलेज बनी की इमारत के बुनियादी ढांचे का ई-उद्घाटन किया। उपराज्यपाल ने कहा कि बनारस की तरह जम्मू-कश्मीर हमेशा ही संस्कृत के उत्थान के लिए एक बड़ा केंद्र रहा है। हमारी यह संयुक्त जिम्मेदारी बनती है कि हम इसके इतिहास को और बेहतर करें, उसका नवीनीकरण करें। हमारे जो सामाजिक मूल्य हैं, उनको बचाने, और उन्हें बढ़ावा देने के लिए जो अवसर पैदा करने हैं, वह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस कार्यक्रम में डिवीजनल कमिश्नर, उपायुक्त, उपजिला स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed