{"_id":"68a3804f052545778a0cc598","slug":"leave-of-all-government-employees-cancelled-deputy-commissioner-issued-order-kathua-news-c-201-1-knt1008-123159-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, उपायुक्त ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, उपायुक्त ने जारी किया आदेश
Tue, 19 Aug 2025 01:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। जिला कठुआ में प्रशासनिक हितों को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त राजेश शर्मा ने एक सख्त आदेश जारी करते हुए सभी प्रकार की सरकारी छुट्टियां (चिकित्सकीय अवकाश को छोड़कर) तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं।
आदेश के अनुसार, जिले के सभी विभागों में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तुरंत अपने-अपने मुख्यालयों में रिपोर्ट करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि अब कोई भी अवकाश आवेदन उपायुक्त की स्वीकृति के बिना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी सौंपी है और चेतावनी दी है कि आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह कदम संभावित आपात स्थिति और प्रशासनिक तैयारियों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जिससे जिले में किसी भी चुनौती से निपटने के लिए सभी विभागों की पूर्ण उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके।
ज्ञात रहे कि प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे जिले में लगातार विभिन्न विभागों की मदद से प्रशासन अभियान चलाकर राहत पहुंचाने में जुटा हुआ है। मौसम के खराब रहने की संभावना को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है।