फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Learning Temple High School Got First Position

Kathua News: लर्निंग टेंपल हाई स्कूल ने राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में पाया पहला स्थान

विज्ञापन
Learning Temple High School Got First Position
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। भारत विकास परिषद नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित पुस्तक ''राष्ट्रीय चेतना के स्वर'' से चयनित राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत हिंदी तथा संस्कृत गीतों के जिला स्तरीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागी टीमों ने सुखदायक संगीत और भावनाओं की आभा बिखेरते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
विकास परिषद कठुआ शाखा द्वारा शहर के नव आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित अंतरविद्यालय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के दौरान विधायक डॉ. भारत भूषण मुख्य अतिथि रहे, जबकि मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगत राम शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की। जिन्होंने प्रतियोगिता शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद प्रतिभागियों ने वंदे मातरम् का गायन किया गया। प्रतियोगिता में इसके बाद विभिन्न विद्यालयों की सात टीमों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम मेंपूर्व अध्यक्ष तथा मेजबान संस्था के निदेशक गंधर्व सिंह कटल ने स्वागत भाषण दिया। वहीं, मुख्य संरक्षक प्रो. डॉ. राम मूर्ति शर्मा ने संगठन के आदर्श वाक्य पर प्रकाश डाला और शाखा द्वारा की जा रही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों से दर्शकों को अवगत कराया। कार्यक्रम के निर्णायकों में इंदर पॉल गुप्ता, सुनील दत्त शाद और राजीव शर्मा शामिल थे। भारत विकास परिषद की कठुआ इकाई के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने अतिथियों और उपस्थित लोगों को निकट भविष्य में की जाने वाली गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सर्वश्रेष्ठ चुनी गई टीमों को 25 अक्टूबर को आरएम पब्लिक स्कूल, सैनिक कॉलोनी, जम्मू में आयोजित होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में लर्निंग टेंपल हाई स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि लिटिल एजेंल्स हायर सेकेंडरी स्कूल ने दूसरा और शिवालिक हाइट्स हायर सेकेंडरी स्कूल गुड़ा मुंडियां ने तीसरा स्थान पाया। मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगत राम शर्मा ने संगठन की भूमिका की सराहना करते हुए छात्रों के उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य की कामना की। वहीं, मुख्य अतिथि डॉ. भारत भूषण ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखाने और नैतिक मूल्यों से समृद्ध करने में भारत विकास परिषद की भूमिका की सराहना की। विजेताओं और भाग लेने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र दिए गए।


कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद कठुआ के सचिव कुलदीप गोस्वामी, कोषाध्यक्ष दित्त कुमार शर्मा, विद्या रतन शर्मा, राहुल देव शर्मा, एमएस पठानिया, डॉ. दर्शन शर्मा, खेम राज शर्मा, शिवदर्शन सिंह, सरदार खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed