{"_id":"68755bca204f2d7e0909537b","slug":"lawyers-strike-against-court-transfer-extended-for-three-days-kathua-news-c-201-1-knt1009-121910-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कोर्ट स्थानांतरण के खिलाफ वकीलों की हड़ताल तीन दिनों के लिए बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कोर्ट स्थानांतरण के खिलाफ वकीलों की हड़ताल तीन दिनों के लिए बढ़ी
Tue, 15 Jul 2025 01:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
16 जुलाई तक ठप रहेगा न्यायालयों का कामकाज
कठुआ। किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) सहित एएलसी और उपभोक्ता फोरम के प्रस्तावित स्थानांतरण के खिलाफ वकीलों की हड़ताल लगातार जारी है। सोमवार को नवनियुक्त बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने हड़ताल को अगले तीन दिनों के लिए बढ़ा कर 16 जुलाई तक कर दिया है।
अध्यक्ष बाई सी कटोच ने बताया कि सुबह जैसे ही जिला न्यायालय परिसर खुला तो पहले से ही चली आ रही हड़ताल को नोटिस जारी कर अगले तीन दिनों के लिए बढ़ा दिया गए है। उन्होंने बताया कि हड़ताल की रणनीति को लेकर जल्द ही नवनियुक्त बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी कमेटी के सामने रखा जाएगा। जिसके बाद मुद्दे को बार एसोसिएशन के ओपन हाउस में भी रखा जाएगा। उसके बाद ही निर्णय होगा कि हड़ताल को किस मुकाम तक लेकर जाना है। अध्यक्ष ने बताया कि क्योंकि हड़ताल बीते 28 जून को बार सदस्यों ने सर्व सहमति से जिला प्रशासन के तीन कोर्टों के शहर के बाहर प्रस्तावित स्थानांतरण के खिलाफ शुरू की थी। लिहाजा हड़ताल के आगे का निर्णय भी सभी सदस्य मिलकर ही लेंगे। उम्मीद है कि एक-दो दिन में कार्यकारिणी कमेटी और ओपन हाउस की बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
बता दें कि सोमवार को भी हड़ताल का नोटिस जारी होने के बाद वकीलों ने कोर्ट परिसर के भीतर सभी न्यायालयों से दूरी बना कर रखी। जबकि अतिआवश्यक मामलों में इक्का दुक्का वकील न्यायालयों के समक्ष पेश हो रहे है। यह हड़ताल जून महीने के अंत में शुरू की गई। जिसमें वकीलों ने प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के तीन कोर्टों को शहर के बाहर प्रस्तावित स्थानांतरण निर्णय पर कड़ा विरोध जताया था। लेकिन बीते 15 दिनों से कोर्टों का कामकाज ठप है, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द नवनियुक्त बार एसोसिएशन आने वाले दिनों में मुद्दे को जिला प्रशासन के समक्ष की भी उठा सकती है।