{"_id":"5774148d4f1c1b454879aad4","slug":"langar-will-start-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों के राज्य में दाखिल होते ही शुरू होगा लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों के राज्य में दाखिल होते ही शुरू होगा लंगर
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए राज्य में दाखिल होते ही इन्हें मिलने वाली पहली लंगर सेवा का बुधवार को उद्घाटन कर दिया गया। औद्योगिक इकाई की ओर से आए केसी शर्मा ने पहले रिबन काटा और उसके बाद हवन आरती में शामिल होकर अमृतसर वालों के लंगर को शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने शिव पूजा में भी हिस्सा लिया। लंगर कमेटी के प्रबंधक विपिन नय्यर ने बताया कि यह सातवां लंगर है। इस बार भी रात के समय ही लंगर का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि वीरवार को पहला जत्था राज्य के प्रवेशद्वार से यात्रा के लिए दाखिल होगा। यात्रा के पहले जत्थे के साथ ही लंगर भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि रात भर भोले शंकर का जागरण होगा और सुबह प्रथम भोग के साथ ही लंगर भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन