फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Labor card renewal date extended

लेबर कार्ड के नवीनीकरण की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
Labor card renewal date extended
कठुआ। असंगठित क्षेत्र के निर्माण मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभार्थी बनाने वाले लेबर कार्ड के नवीनीकरण की अंतिम तिथि को बिल्डिंग एंड अदर्स कंस्ट्रक्शन वेलफेयर बोर्ड की ओर से एक माह के लिए समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। जिसके चलते 31 दिसंबर को खत्म होने वाली यह प्रक्रिया अब 31 जनवरी तक जारी है। शुक्रवार को जिला श्रम कार्यालय में भारी बारिश के बीच सैकड़ों की संख्या में मजदूर अपने लेबर कार्ड का नवीनीकरण कराने के लिए ठंड में लाइन में लगे दिखे।
विज्ञापन

इस संबंध में भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला महासचिव राजकुमार का कहना है कि मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए शुरू किए गए लेबर कार्ड के नवीनीकरण की प्रक्रिया इतनी जटिल है कि उसके लिए मजदूरों को काफी समय और पैसा खर्च करना पड़ रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अभी तक जिला में सिर्फ 10 प्रतिशत मजदूरों के लेबर कार्ड का नवीनीकरण हो पाया है। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वेलफेयर बोर्ड द्वारा मजदूरों के लेबर कार्ड को भले ही ऑनलाइन कर दिया गया है, लेकिन उनके पोर्टल में इतनी खामियां हैं कि मजदूरों को एक बार में लेबर कार्ड के नवीनीकरण की सुविधा नहीं मिल पा रही है। वहीं, पोर्टल पर चढ़ाए गए मजदूरों के रिकॉर्ड में कई तरह की कमियां है जिन्हें ठीक करवाने के लिए मजदूरों को श्रम कार्यालय का चक्कर लगाना मजबूरी बना हुआ है। भले ही अंतिम तिथि को बोर्ड द्वारा एक माह के लिए आगे बढ़ाया गया है, लेकिन इससे जिला के सभी मजदूरों के कार्डों का नवीनीकरण नहीं हो पाएगा, यह तय है। उन्होंने कहा कि अगर जिला के सभी मजदूरों के लेबर कार्ड का नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी होने से पहले पोर्टल को बंद किया जाता है तो उनकी यूनियन इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed