फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Kathua protest: Effect of strike against hit and run law case Chaos at petrol pump passengers upset

कठुआ: हिट एंड रन कानून के विरोध में हड़ताल का असर... पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी, यात्री परेशान

Tue, 02 Jan 2024 01:40 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 02 Jan 2024 01:40 PM IST
सार

कठुआ में हिट एंड रन को लेकर बने नए नियम के चलते चालक संगठनों की ओर से हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार की सुबह शहर के चौक-चौराहों और पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन
Kathua protest: Effect of strike against hit and run law case Chaos at petrol pump passengers upset
कठुआ: पेट्रोल पंप पर जमा हुई भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला कठुआ में हिट एंड रन को लेकर बने नए नियम के चलते चालक संगठनों की ओर से हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार की सुबह शहर के चौक-चौराहों और पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। शहर के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ दिखी।

विज्ञापन


विज्ञापन

 
वहीं, नेशनल हाईवे स्थित कालीबड़ी, हटली मोड़ और एसोसिएट जीएमसी अस्पताल के बाहर लोग बसों का इंतजार करते दिखे। सबसे अधिक गहमगहमी की स्थिति पेट्रोल पंपों पर नजर आई। शहर के कुठ पेट्रोल पंपों पर 'आउट ऑफ स्टॉक' के बोर्ड लगने शुरू हो गए हैं, जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


152 में से केवल 22 बसें गईं जम्मू

बता दें, जम्मू-कठुआ रूट पर कोई सरकारी बस की सुविधा नहीं है। हालांकि, निजी ऑपरेटरों की कठुआ से 150 बसें रोजाना जम्मू रूट पर चलती हैं। लेकिन, मंगलवार को शहर के महज 22 बसें ही निकल पाईं। जम्मू-कठुआ बस ऑपरेटर यूनियन कार्यालय से जुटाई जानकारी के मुताबिक सुबह 10 बजे तक 22 बसें आपने निर्धारित समय पर रवाना हुईं। लेकिन, 10 बजे के करीब विभिन्न संगठनों से संबंधित बस चालकों और कंडक्टरों ने कालीबड़ी में रोष जताया और उसके बाद किसी बस को जम्मू की ओर नहीं निकलने दिया गया। यहां तक कि बाहरी राज्यों से जम्मू की ओर जाने वाली बसों को भी रोका गया। इसके अलावा, कई लोकल बसों को कालीबड़ी में ही खाली करवा लिया गया। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


सुबह तड़के ही पेट्रोल पंपों पर लगी वाहनों की कतारें

बता दें, सोमवार देर रात ही सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल टैंकर चालकों की ओर से हड़ताल की सूचना प्रकाशित हुई। जिसके बाद सुबह तड़के ही लोग पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचने लगे। दिन गुजरने के साथ-साथ पंपों पर मारामारी की स्थिति बनने लगी। वहीं, लोगों की भारी भीड़ जुटते ही पैट्रोल पंप  'आउट ऑफ स्टॉक' हुए। जिससे सैकड़ों लोगों को पेट्रोल डीजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। जहां से जिसको पैट्रोल मिला, उसने गाड़ियों की टंकियां फुल करवाने के बाद बोतलों में भी पैट्रोल भरवा लिया। ताकि, हड़ताल लंबी चलने पर उन्हें परेशानी ना हो।

हड़ताल लंबी चली तो बढ़ सकती है महंगाई

सब्जी और फल विक्रेताओं का कहना है कि आज कठुआ में हड़ताल के पहले दिन छोटी गाड़ियां पठानकोट से सब्जियां और फल लेकर कठुआ पहुंची हैं। लेकिन, अगर हड़ताल लंबी चलती है और पेट्रोल-डीजल की कमी पेश आती है तो सब्जियों और फलों के दाम भी आसमान छू जाएंगे, जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- Hit and Run Law Protest: जम्मू में चालकों का प्रदर्शन, पेट्रोल पंपों पर बढ़ी भीड़, इस रूट पर नहीं चलीं बसें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed