फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   VALIBOLL CLUB MATCH

Kathua News: वाॅलीबाॅल में जय दाती क्लब ने जेबीडी क्लब को 2-0 से हराकर जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
VALIBOLL CLUB MATCH
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। तहसील हीरानगर के गांव चक चंगा में रमन वॉलीबॉल क्लब चक चंगा की ओर से आयोजित अंडर-19 वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। टूर्नामेंट में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 32 टीमों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जय दाती क्लब और जेबीडी क्लब लोरमेला के बीच खेला गया। जिसमें जय दाती क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

इस टूर्नामेंट में हीरानगर के विधायक एडवोकेट विजय शर्मा मुख्य अतिथि और जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन कठुआ के अध्यक्ष कमल शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक विजय शर्मा ने फाइनल मुकाबले की शुरुआत करवाई। आवश्यक कार्य पड़ जाने के कारण विधायक चले गए। इसके बाद जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल शर्मा और महासचिव मोहिंदर शर्मा ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफियां प्रदान कीं।
विज्ञापन


जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन कठुआ के अध्यक्ष कमल शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन मेजर रमन शर्मा और उनके भाइयों की ओर से युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने कहा कि मेजर रमन शर्मा स्वयं अपने समय के अच्छे वॉलीबॉल खिलाड़ी रहे हैं और वर्तमान में सेना में मेजर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिले और वे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं से अपील की कि वे अपने-अपने गांवों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करते रहें, ताकि युवाओं को नशे और अन्य गलत गतिविधियों से दूर रखकर खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन खिलाड़ियों और खेल आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग करेगी। इस अवसर पर मेजर रमन शर्मा, उनके भाई राकेश शर्मा और विजय शर्मा, आयोजन समिति के सदस्य आदि माैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed