फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, vehicle notice

Kathua News: 3348 के लगभग वाहनों की आरटीओ ने जारी की सूची

Thu, 25 Dec 2025 12:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 25 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
kathua news, vehicle notice
अवैध फिटनेस सर्टिफिकेट के साथ सड़क पर दौड़ने वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


कठुआ। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कठुआ ने जिले बिना वैध फिटनेस के सड़कों पर चल रहे वाहनों की सूची जारी की है। दस्तावेजी रिकाॅर्ड से 3348 ऐसे चिन्हित वाहनों के मालिकों को नोटिस जारी किया गया है कि वे दस दिन के भीतर दस्तावेज अपडेट करवाएं। ऐसा न करने पर वाहनों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी जारी की गई है।

आरटीओ के अनुसार जिले में कई वाहन बिना वैध फिटनेस सर्टिफिकेट के सड़कों पर चल रहे हैं जो मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है। सार्वजनिक सूचना में बताया गया है कि ऐसे वाहनों के कारण न केवल सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में यात्रियों और वाहन मालिकों को बीमा दावों में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरटीओ कार्यालय कठुआ ने वाहन पोर्टल के अनुसार ऐसे व वाहनों की सूची तैयार की है। आदेश के अनुसार जिन वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट अवैध हैं उनके मालिकों को निर्देश दिया गया है कि वे 10 दिनों के भीतर दस्तावेज अपडेट करें। निर्धारित समय में दस्तावेज अपडेट न करने पर ऐसे वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा और सड़क पर चलते मिलने पर जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed