फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, municipal committee

Kathua News: नगर कमेटी बसोहली के नए कार्यालय निर्माण को मिली मंजूरी

Mon, 29 Dec 2025 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 29 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
kathua news, municipal committee
पुराने कार्यालय को ध्वस्त कर नई इमारत का होगा निर्माणकार्य, मिलेगी बेहतर सुविधा
विज्ञापन


कठुआ। नगर कमेटी बसोहली के नये कार्यालय निर्माण को लेकर कवायद शुरू हो गई है। वर्तमान में खस्ताहाल इमरात में चल रहे कार्यालय को ध्वस्त कर उसकी जगह नये कार्यालय निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। इस प्रस्तावित इमारत के निर्माण के लिए 1,31,52,000 रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

जानकारी के अनुसार नई कार्यालय निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग डिविजन बसोहली को सौंपी गई है। परियोजना रिपोर्ट के मुताबिक इस कार्यालय निर्माण में कुल डेढ़ साल का समय लगेगा। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य शुरू होने से पहले कार्यालय के पुराने ढांचे को पूरी तरह से हटाया जाएगा। इसके बाद आधुनिक सुविधाओं से लैस नया भवन तैयार किया जाएगा। इससे भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा जिससे लंबे समय तक नये कार्यालय की सेवाएं ली जा सकेंगी।
विज्ञापन

नगर कमेटी बसोहली के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण अवधि के दौरान कार्यालय अस्थायी रूप से शहर में ही नगर कमेटी की टाउन हॉल की इमारत या पेंटिंग सेंटर इमारत के ऊपर कमेटी हॉल से संचालित करने की योजना है। नए कार्यालय निर्माण का कार्य किसी ठेकेदार को आवंटित होने पर वर्तमान कार्यालय को खाली कर दिया जाएगा ताकि निर्माण कार्य में कोई बाध्य न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नगर कमेटी कार्यालय की इमारत पुरानी होने के कारण बरसात में पानी की लीकेज से लेकर कई तरह की समस्या आ रही थी। इस कारण इसका निर्माण करवाने का निर्णय लिया गया। वर्तमान में सरकार की ओर से 16 लाख की राशि भी जारी हो चुकी है। वहीं, निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से करवाया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

- राजेश कुमार, बीडीओ व अतिरिक्त प्रभार नगर कमेटी बसोहली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed